SDRF ने 20 मिनट के अंतराल पर बचाई 4 जिं’दगी:पटना के गाय घाट में गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु, नहाने के दौ’रान डू’बने लगे थे

पटना में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा में नहाने के दौरान एक ही जगह पर दो हादसे हुए। दोनों ही हादसों के बीच महज 20 मिनट का गैप था। मगर, दोनों ही हादसे एक ही जगह पर हुए।

इसमें एक लड़की समेत कुल 6 लोगों की जान जाते-जाते बची। मामला पटना के गाय घाट का है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गाय घाट पर पहुंची थी।

पहला हादसा सुबह के 9 बजकर 20 मिनट हुआ। दनियावां का रहने वाला 21 साल का विवेक कुमार अपने दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था। नहाने के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ गंगा की गहराई में चला गया।

तीनों ही डूबने लगे थे। मगर, खुद की कोशिशों से विवेक के दो दोस्त आगे जाकर नदी के किनारे में पहुंचने में सफल रहे। पर विवेक डूबने लगा था। पानी की तेज धार में बहने लगा था। मौके SDRF की टीम गाय घाट में ही वोट से पेट्रोलिंग पर थी। विवेक को बचाने के लिए वोट से ही सिपाही हेम कुमार ने गंगा में छलांग लगा दिया। कुछ देर की मशक्कत के बाद विवेक को डूबने से बचा लिया।

दूसरी घटना गाय घाट में ही 9 बजकर 40 मिनट पर हुई। 21 साल की प्रियंका कुमारी 17 साल के अपने छोटे भाई के साथ नहाने पहुंची थी। नहाने के क्रम में प्रियंका फिसल गई और डूबने लगी। इसे बचाने के लिए छोटा भाई गया और वह भी डूबने लगा। दोनों को भाई-बहन को डूबता देख एक अपरिचित युवक बचाने गया। मगर, इन्हें बचाने की कोशिशों में वह भी डूबने लगा।

इस वक्त SDRF के सिपाही अमरजीत ने इनकी जान बचाई। SDRF के अधिकारी के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर किए जाने वाले गंगा स्नान को ध्यान में रखते हुए पहले से एहतियात बरता गया था। पूरी तैयारी पहले से थी। जिला प्रशासन के आदेश पर NIT और गाय घाट पर SDRF टीम की तैनाती की गई थी।