बिहार में 12 साल के बच्‍चे का टु’कड़ों में मिला श’व:परीक्षा में बहन को न’कल कराने के लिए फेंका था पुर्जा

आरा: 12 साल का एक बच्‍चा अपनी बहन को स्‍कूल की परीक्षा में नकल कराने जाता है। वह स्‍कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा दे रही अपनी बहन को चिट का एक पुर्जा फेंकता है, जो बगल में बैठी दूसरी लड़की को लग जाता है। इसके बाद दूसरी लड़की की तरफदारी कर रहे उसकी ही उम्र के बच्‍चे उसकी जमकर धुनाई करते हैं। फिर बहन को चिट कराने आया लड़का गायब हो जाता है।

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में 12 साल के बच्‍चे की निर्मम तरीके से हत्‍या। जागरणअलग-अलग टुकड़ों में मिला शव 

चार दिनों के बाद इस लड़के का शव अलग-अलग टुकड़ों में बरामद किया गया है। मामला भोजपुर (आरा) जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरागंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव का है। इस गांव से लापता एक बच्चे का शव सोमवार की सुबह महतवनिया के समीप झाड़ी से बरामद किया गया। शव क्षत-विक्षत हालत में था।

सिर और धड़ अलग मिला 

लड़के की पहचान उसके कपड़े से हो सकी है। सिर और धड़ अलग मिला है। आवारा कुत्तों ने भी आहार बनाया है। एक दिन पहले पैर भी मिला था, जिसे कुत्ते नोंचकर ले गए थे। पुलिस पहुंच कर छानबीन कर रही है। मृत 12 वर्षीय बालक दयानिधि गजरागंज ओपी के हली टोल निवासी अशोक सिंह का पुत्र था।

धरहरा के स्‍कूल में करता था पढ़ाई 

आरा के धरहरा स्थित निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। इधर, शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को रोकर हो -हंगामा भी किया। बाद में एएसपी हिमांशु के आश्वासन पर शव उठ सका। पुलिस ने इस मामले में चार बच्चों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सिर्फ मारपीट किए जाने की बात स्वीकार की है।

एक दिन पहले मिला था सिर्फ एक पैर

उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के महतवनिया गांव स्थित काली माता के मंदिर के समीप से बच्चे का एक पैर बरामद किया गया था। कुत्ते द्वारा कहीं से पैर लेकर आने की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच जांच में जुट गई थी। इलाके के आस पास की झाड़ियों तथा नदी के इलाके में पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया था, लेकिन देर शाम तक किसी शव या शरीर के अन्य अंग का पता नहीं चल पाया था। खोती कुत्ता भी मंगाया गया था। कटा पैर मिलने के बाद लोग दयानिधि की हत्या किए जाने का कयास लगा रहे थे।