लि’व इन रिलेशनशिप के साथ गंधर्व विवाह…उ’लझी हुई प्रेम कहानी में जिं’दगी और मौ’त के बीच अटकी प्रेमिका

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। जहां प्रेमिका सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जीवन और मौत से जूझ रही है। युवती का नाम परी तिवारी है। परी की ऐसी हालत के लिए जिम्मेदार है उसका प्रेमी। परी झारखंड के गढ़वा जिले के सहिजन मोहल्ला निवासी जितेंद्र तिवारी की बेटी है। परी का कसूर सिर्फ यही था कि उसने अपना प्यार पाने और प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए परिवार को त्याग दिया था।

प्रमिका की पिटाई

प्रेमी ने प्रेमिका को बुधवार के दिन शादी का झांसा देकर अपने गांव से सिविल कोर्ट औरंगाबाद लाया। कोर्ट पहुंचने से पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की निर्मम पिटाई कर दी। उसके बाद प्रेमिका को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। परी ने बताया कि प्रेमी झारखंड राज्य के छतरपुर के नौडीहा थाना के मझियावां गांव का रहने वाला है। उसका नाम पिंटू यादव है। परी ने बताया कि उससे वो बहुत प्यार करती है। उसके साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि उसके प्रेमी ने उसकी ये हालत की है।

प्रेमी ने की पिटाई

परी के मुताबिक वो अपने प्रेमी के साथ काफी दिनों तक रांची में लिव इन रिलेशनशिप में भी रही है। रांची और उसके बाद छतरपुर में रहने लगी। इस दौरान उसने अपने प्रेमी के साथ गंधर्व विवाह भी किया। लेकिन विवाह को सामाजिक रूप से वैध बनाने के लिए दोनो ने कोर्ट मैरेज करने का विचार बनाया था।

इसी कारण वो आज अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरेज करने के लिए औरंगाबाद पहुंची। लेकिन न्यायालय पहुंचने से पहले ही उसका प्रेमी दोस्तों के साथ उसकी पिटाई कर फरार हो गया। प्यार में धोखा मिलने के बाद प्रेमिका औरंगाबाद महिला थाने में प्रेमी के खिलाफ आवेदन दिया है। और पुलिस से इंसाफ की मांग की है। इस बारे में जब महिला थाना प्रभारी कुमकुम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आवेदन मिला है। कार्रवाई की जाएगी।