ओडिशा: पुंछ जिले गुरुवार को आतंकवादी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लग गई। इस हमले में पांच सेना के जवान शहीद हो गए। शहीदों में 4 पंजाब के रहने वाले थे। वहीं एक जवान ओडिशा के देवाशीष बिस्वाल थे।
देबाशीष बस्वाल की शादी 2021 में संगीता के साथ हुई थी। इस परिवार के लिए दिर चीर देने वाला है कि दंपति शादी की दूसरी वर्षगांठ भी नहीं मना पाया। देबाशीष बिस्वाल की शादी पिछले साल अक्षय तृतीया के दिन हुई थी और इसी दिन उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा।
दोनों की एक सात महीने की बेटी है। पिछली बार जब देबाशीष पिता बना था, तब घर आया था। तब बच्ची की ठीक से आंखें भी हीं खुली थीं। उसने दुनिया भी नहीं देखी और पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। देबाशीष के दादा पंचानन बिस्वाल ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें यह दिन देखना पड़ेगा। हमने एक ऐसा वीर सपूत खोया है जो न केवल परिवार बल्कि देश के प्रति भी कर्तव्यपरायण था। हम उनकी असामयिक मृत्यु से स्तब्ध हैं, लेकिन राष्ट्र के लिए उनकी सेवाओं पर भी गर्व है।
गांव के युवाओं को देते थे प्रेरणा