#HP में सड़क दु’र्घटना में #ARARIA के तीन मजदूरों की द’र्दनाक मौ’त

#HP #INDIA : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स’ड़क दु’घर्टना में नरपतगंज के तीन मजदूरों की द’र्दनाक मौ’त हो गयी। सभी मजदूर हिमाचल प्रदेश में मकानों में टाइल्स लगाने का काम करते थे।

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह सभी मजदूर ड्यूटी पर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सभी को रौं’द दिया। इस घटना में एक मजदूर बुरी तरह से घा’यल हो गए। घटना की सूचना हिमाचल प्रदेश के उपमुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने मृतक के रिश्तेदार वह पटना मे रह रहे इंडीयन साइंस रिसर्च आरर्गेनाइजेशन वेलफेयर चेरिटेबूल मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण यादव को ह्वाट्सएप पर दी।

घटना के बाद मृ’तक के गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतकों में राजीव कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पिता जोगधर यादव और सीपक कुमार यादव उम्र 18 वर्ष पिता कैलू यादव दोनों नरपतगंज के नाथपुर वार्ड संख्या 06 के हैं। तीसरा मृतक का नाम उमेश कुमार यादव उम्र 27 वर्ष पिता कुलानन्द यादव है वह नरपतगंज के मिरदौल का निवासी था।

घाय’ल का नाम सुरेन्द्र यादव है जो नाथपुर निवासी उदयचंद यादव का पुत्र है जिसे अस्पताल मे भत्र्ती कराया गया है। सभी एक साथ तीन महीने पहले मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश गया था। तीनों की मौ’त की खबर से परिजनों का हाल बुरा है। शव को नरतपगंज लाने की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद मृतक के कई रिश्तेदार भी हिमाचल प्रदेश के लिए कूच कर गए हैं।

Source : live hindustan