बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश चंद्र जोशी का नि’धन

#MP #INDIA : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश चंद्र जोशी का नि’धन हो गया है।जोशी मध्य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। 1977 में वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

कैलाश जोशी का राजनीतिक सफर

कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई, 1929 को हुआ था। भारतीय जनसंघ से राजनीति की शुरुआत करने जोशी 1962 से लगातार बागली क्षेत्र से विधायक बने। आपातकाल (1975-77) के दौरान एक महीने अंडरग्राउंड रहने के बाद 28 जुलाई 1975 को विधानसभा के गेट पर गिरफ्तार हुए।