पिछले 25 दिनों में को’रोना म’रीजों के ठीक होने की दर में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

कोविड-19 महामा’री से पिछले 24 घंटे में 66,550 म’रीज ठीक हुए हैं, इसके बाद देश में कुल 24.04 लाख लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं देश में कुल 7,04,348 म’रीजों का को’रोना वा’यरस का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 22.24 प्रतिशत है।

सांकेतिक तस्वीर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सं’क्रमण मुक्त हुए लोगों और जिनका इलाज चल रहा है उनके बीच 17 लाख से अधिक का फासला परीक्षण करने और कुशलता से इलाज करने की सरकार की नीति की सफलता दर्शाता है।
मंत्रालय ने कहा, ‘कोविड-19 की मृ’त्यु दर में तेजी से गिरावट आ रही है और आज की तारीख में वह 1.84 प्रतिशत है। पिछले 25 दिनों में म’रीजों के ठीक होने की दर में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है।’ उसने कहा, ‘भारत में कोविड-19 के म’रीजों के ठीक होने की दर 75.92 प्रतिशत है। जिनका इलाज चल रहा है उन म’रीजों की तुलना में ठीक हुए म’रीजों की संख्या 3.41 गुना अधिक हैं।’

royal faishon2

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 66,550 म’रीज ठीक हुए हैं। उसने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लागू किए गए सहयोगात्मक और रणनीतिक उपाय परिणाम दिखा रहे हैं। देश में अभी 7,04,348 लोगों का को’रोना वा’यरस सं’क्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 22.24 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में 60,975 लोगों में को’रोना वा’यरस सं’क्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के म’रीजों की कुल संख्या बढ़कर 31,67,323 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 848 सं’क्रमितों की मौ’त होने से म’रने वालों की संख्या बढ़कर 58,390 हो गई है।

add 1

input : अमर उजाला