मुजफ्फरपुर : फसल अवशेष नहीं जलाने को लेकर किसानों को किया जाएगा जागरूक

मुजफ्फरपुर: कृषि विभाग फसल अवशेष को खेतों में नहीं जलाने को लेकर गंभीर हो गया है।इससे होने वाले नुकसान के बारे में किसानों और आमजनों को जागरूक किया जाएगा।कृषि निदेशक राजीव रौशन ने सभी डीएम को पत्र लिखा है। इसमें फसल अवशेष जलाने से रोकने को लेकर जिला स्तर पर अंतर्विभागीय कार्य समूह की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है।साथ ही बैठक में लिए गए निर्णय व अब तक किए गए कार्यो से कृषि विभाग को अवगत कराने को कहा है।इधर, सरकार के प्रधान सचिव के निर्देश पर जिले में डीएम की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय अंतर्विभागीय कार्य समूह का गठन किया गया है।इसमें डीएम को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जिला वन पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (प्रभारी आपदा), जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पशुपालन अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, परियोजना निदेशक,आत्मा को सदस्य बनाया गया है। वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। फसल अवशेषों को खेतों में नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading