4355 करोड़ स्कैम का मुख्य आ’रोपी दलजीत सिंह गि’रफ्तार

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के 4355 करोड़ स्कैम का मुख्य आरोपी बैंक का डायरेक्टर दलजीत सिंह बल को रक्सौल बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया। देश छोड़कर भागने के दौरान रक्सौल बॉर्डर पर इमिग्रेशन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें इमिग्रेशन टीम ने नेपाल जाने के क्रम में बॉर्डर से पकड़ा।

2019 में हुआ था घोटाला
2019 में 4355 करोड़ का घोटाला हुआ था। EOW (इकनॉमिक्स ऑफेंस विंग) आज रक्सौल पहुंचेगी। भारत-नेपाल के रक्सौल बॉर्डर से महाराष्ट्र के पीएमसी बैंक में हुए घोटाले के मुख्य आरोपी को देश छोड़ कर भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इस बैंक स्कैम की जांच महाराष्ट्र EOW कर रही थी। लेकिन, दलजीत सिंह बल लगातार जांच एजेंसी को चकमा देकर फरार हो रहे थे।

देश छोड़कर भागने के फिराक में था
पूछताछ में उन्होंने बताया कि देश छोड़कर नेपाल के रास्ते कनाडा भगाने के फिराक में था। महाराष्ट्र से रक्सौल बॉर्डर तक बड़ी आसानी से पहुंच गया। लेकिन, नेपाल में इंटर करने से 200 मीटर पहले ही इमीग्रेशन विभाग ने PMC बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह बल को हिरासत में ले लिया। इमीग्रेशन विभाग ने मुंबई EOW विभाग को सूचना दे दी। मुख्य अभी दलजीत सिंह बल को रक्सौल थाना में रखा गया। सूत्रों की मानें तो EOW की टीम पटना पहुंच चुकी है। मामले में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे