पटना : शुभम कुमार सहित 10 आइएएस को मिला बिहार कैडर, जानें…

पटना। आइएएस और आइपीएस अधिकारियों की कमी झेल रहे बिहार के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने 2020 कैडर के आइएएस अफसरों को कैडर का आवंटन कर दिया है। खास बात यह है कि इस बैच के यूपीएससी टापर शुभम कुमार को बिहार कैडर ही आवंटित किया गया है।

बिहार उनका गृह राज्य भी है। कुल 10 आइएएस अफसरों को बिहार कैडर आवंटित किया गया है, इनमें कई यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान के भी रहने वाले हैं।

लोक शिकायत, कार्मिक और पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। शुभम कुमार के अलावा बिहार को सातवीं रैंक प्रवीण कुमार, 45 वीं रैंक अनिल बसक, 51वीं रैंक निशा, 61वीं रैंक शैलजा पांडेय, 64 वीं रैंक शिवकाशि दीक्षित, 68वीं रैंक अपूर्व त्रिपाठी, 258 वीं रैंक सूर्य प्रताप सिंह, 316 वीं रैंक सारा अशरफ, 322वीं रैंक आकाश चौधरी को बिहार कैडर आवंटित किया गया है।

प्रवीण कुमार और अनिल बसक बिहार के, निशा हरियाणा, शैलजा पांडेय उत्तराखंड, शिवकाशि दीक्षित, सूर्य प्रताप सिंह, सारा अशरफ और अपूर्व त्रिपाठी उत्तर प्रदेश, आकाश चौधरी राजस्थान के रहने वाले हैं।

मूलत: बिहार के रहने वाले सत्यम गांधी को महाराष्ट्र, नितेश कुमार जैन को पंजाब, आशीष कुमार मिश्रा को उत्तराखंड, उत्कर्ष कुमार को झारखंड, अर्चना कुमारी को मध्य प्रदेश, दलजीत कुमार को कर्नाटक, अनामिका को उत्तराखंड, समीर किशन को केरल, रश्मि रानी को तमिलनाडू कैडर आवंटित किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.