मुजफ्फरपुर। स्थानीय प्राधिकार से विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन की तिथि समाप्त हो गई। अंतिम तिथि को तीन और अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

इसके अलावा राजद समर्थित अभ्यर्थी शंभू कुमार ने एक और सेट में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने सोमवार को नामांकन किया था। इस तरह कुल सात अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। पहले दिन चार ने नामांकन किया था।
बुधवार को नामांकन दाखिल करने वाले तीनों अभ्यर्थी किसी दल से समर्थित नहीं हैं। शंभू सिंह, शंभू कुमार और दिनेश प्रसाद सिंह ने नामांकन किया। सभी ने एक-एक सेट में नामांकन किया। इससे पहले जदयू से दिनेश प्रसाद सिंह कांग्रेस से अजय कुमार यादव व निर्दलीय ब्रजबिहारी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था।

नामांकन प्रक्रिया को लेकर समाहरणालय परिसर में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। पल-पल की गतिविधि वीडियो कैमरे में कैद की जा रही थी।

विधान परिषद सदस्य चुनाव में कुल सात अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। इनमें पांच के नाम मिलते-जुलते हैं। राजद समर्थित शंभू कुमार के अलावा दो निर्दलीय अभ्यर्थी के नाम भी यही हैं। इसी तरह जदयू अभ्यर्थी दिनेश प्रसाद सिंह के अलावा इसी नाम से एक और निर्दलीय अभ्यर्थी हैं।
