बेतिया : कस्टडी में हुए युवक की मौ’त ने पकड़ा तूल, बेतिया SP का आया बड़ा बयान

बेतिया में शनिवार को होली के दिन पुलिस हि’रासत में एक यु’वक की मौ’त हो गई। इसके बाद नाराज भी’ड़ ने थाने और पुलिस गाड़ियों को आग के ह’वाले कर दिया। वहीं, ग्रामीण और पुलिस की इस हिंसक झड़प में एक पुलिसकर्मी राम जतन सिंह की भी मौत हो गई।

थाने के बाहर जमा आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़।

ऐसे में अब इस मामले में एक नया मोड आ गया है। 6 घंटे बाद मामले को शांत कराने के बाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने मामले को लेकर अपना बयान दिया। उन्होंने बताया कि युवक की मौ’त पुलिस की पि’टाई से नहीं बल्कि मधुमक्खियों के का’टने से हुई।

बेतिया एसपी ने कहा कि थाना परिसर में मधुमक्खी का का छत्ता लगा था। जहां मधुमक्खी के काटने से युवक की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौ’त हो गई। लेकिन गांव में ये अफवाह उड़ गई कि पुलिस की पि’टाई से यु’वक की मौ’त हो गई। इस बात से गांव के लोग उग्र हो गए और थाने पर धावा बोल दिया। गुस्साए लोगों ने फायरिंग की और तो’ड़फोड़ कर दी।

इस घटना में गोली लगने से पुरुषोत्तमपुर थाने के हवलदार की मौ’त हो गई है। इस दौरान उग्र भीड़ ने तीन पुलिस की गाड़ी, एक अ’ग्निशमन की गाड़ी और दो प्रा’इवेट गाड़ियों में आ’ग लगा दी है। एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

बता दें कि शनिवार दोपहर पुलिस एक व्यक्ति को गश्ती के दौरान डीजे बजाने पर थाने ले आई थी। पुलिस कस्टडी में ही युवक की मौ’त हो गई। प’रिजनों का आ’रोप है कि पुलिस ने युवक को बट से पीटा, इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने बलथर थाना घेर लिया।

थाने में तो’ड़फोड़ के बाद पेट्रोल डालकर आ’ग के ह’वाले कर दिया। थाने की 3 गाड़ियों को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जान बचाकर खेतों में दौड़ लगा दी। पीछे से उग्र भीड़ पत्थर फेंकती रही। वहीं, बलथर चौक पर एक पुलिस जीप में भी तो’ड़फोड़ कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading