बेतिया : विवाहिता पर गं’दी नि’यत रखता था भैंसुर, ज’बरन ग’र्भपात करा घर से निकाला

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में दहेज के लिए विवाहिता पर ससुराल वालों पर जुल्म की वा’रदात सामने आई है। पी’ड़िता सीमा खातुन ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायती आवेदन में सीमा ने अपनी सास हसीना खातुन, देयादिन कुसुमतारा खातुन व भसुर गैसुल आजम अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें आ’रोपित किया गया है।

झालावाड़- नाबालिक रेप पीडि़ता को दिया गर्भपात का अधिकार - पत्रिका ब्यूरो

घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही गांव की है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दस वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहजे में तीन लाख रूपए मंगाने का दबाव बनाया जाने लगा।

गरीबी का हवाला देने पर उसे प्रताड़ित करते हुए मारपीट की जाने लगी। कई बार उसके शरीर पर मिट्टी तेल डाल जलाने का भी प्रयास किया गया। किसी तरह उसकी जान बचती रही। इधर, उसके पेट में पल रहे बच्चे को जबरदस्ती दवा देकर ग’र्भपात करा दिया गया।

आवेदन में उसने बताया है कि उसके भैसुर की बुरी नियत भी उस पर रहती है। घटना को लेकर जब उसके पिता ने पंचायती रखी तो आरोपियों ने पंचायती मानने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सभी पक्षों का बयान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.