सनसनीखेज खबर : गां’व को गां’जे के न’शे से कराना चाहता था मु’क्त; खुलासे वाले पोस्ट के 3 घंटे बाद ही हुई मौ’त

बिहार : बेतिया में 25 साल के उज्ज्वल की मौ’त से मा’तम पसरा है। समाज के लिए कुछ करने की ललक रखने वाले उज्जवल ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट में गांजा त’स्करी को लेकर खुलासा करने और डिप्टी सीएम को सबूत सौंपने की बात लिखी थी। रविवार सुबह गांजा त’स्कर ने घर आकर उसके साथ मा’रपीट की और अं’जाम भुगतने की ध’मकी दी थी। जिसके बाद से उज्जवल डरा हुआ था। पो’स्ट के 3 घंटे बाद ही पं’खे से ल’टक कर उसने अपनी जा’न दे दी।

घ’टना के बाद से ही गोपालपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी घोघा पंचायत के दुबे टोला गांव में शोक में डूबा है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जानने वाले बताते हैं कि उज्जवल साधारण परिवार से आता था। उज्जवल के पिता विनय दुबे गांव में ही खेती करते हैं। उज्जवल भी गांव में रहकर पढ़ाई के साथ सामाजिक काम करता था।

उज्जवल दो भाइयों में छोटा था। उसने सरिस्वा बाजार स्थित नवीन आदर्श विद्या मंदिर से मैट्रिक तक की पढ़ाई की थी। इंटर की पढ़ाई बेतिया के राम लखन सिंह कॉलेज से की। अब वहीं से ग्रेजुएशन भी कर रहा था और सेकेंड इयर का छात्र था।

उज्जवल के पिता विनय दुबे ने बताया कि शनिवार के दिन मेरे छोटे बेटे उज्जवल दुबे ने अपने फेसबुक अकाउंट से पंचायत में गांजा त’स्करों के खि’लाफ का’र्रवाई करने का अनुरोध किया था। जिसमें बेतिया डीएम और एसपी से कार्रवाई का निवेदन किया था। जिसके बाद रविवार की सुबह मेरे दरवाजे पर गांव के ही गांजा तस्कर ललन साह आए और मेरे बेटे को गाली देते हुए मारने लगे। साथ ही अंजाम भुगतने का धमकी देते हुए चला गया। जिसके बाद उ’ज्जवल काफी न’र्वस था और ड’रा सहमा था।

गां’जा त’स्कर द्वारा पिटाई और ध’मकी देने के बाद मेरा बेटा अपने रूम में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। मैं कुछ काम के लिए बैंक चला गया। कुछ देर बाद मेरे बड़े बेटे विवेक ने फोन किया कि उज्जवल ने अबतक कमरा नहीं खोला है। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। फिर जब मैं वापस आया तो पुलिस को फोन किया। पुलिस आई तो दरवाजा तोड़ा गया, कमरे में मेरा बेटा पं’खा से ल’टका मिला।

उज्जवल के पिता विनय दुबे ने बताया कि वह बचपन से ही समाज सेवा करना चाहता था। पढ़ाई और काम के साथ-साथ समाज सेवा करता भी था। वह बेतिया पीएचसी में डाटा ऑपरेटर का काम करता था। साथ ही पंचायत की समस्याओं को लेकर आवाज भी उठाता था। लेकिन इस बार समाज के लिए आवाज उठाना उस पर भारी पड़ गया।

उज्ज्वल ने फेसबुक पर पोस्ट लिख डीएम और एसपी  से निवेदन किया था कि गांव में गांजा की तस्करी जोरों से चल रही है। इससे गांव के छोटे-छोटे बच्चे उसका सेवन कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। उसने उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से मिलकर आवेदन और सबूत सौंपने की बात भी लिखी थी। पोस्ट से भड़के गांजा त’स्करों ने रविवार सुबह करीब 11 बजे उसके दरवाजे पर पहुंच गा’ली- गलौज की और अं’जाम भुगतने की धमकी भी दी।

इसके बाद दोपहर 2 बजे घर में पं’खे के फं’दे से ल’टकी उसकी ला’श मिली। पिता ने बताया कि प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण ध’मकी से ही उज्जवल ने तनाव में आकर आ’त्महत्या की है।’ इस संबंध में गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिला है, जांच कर का’र्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading