मुजफ्फरपुर। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार से राहत की खबर है। कच्चे तेल की कीमत में कमी हुई है, लेकिन अभी भारत में कोई राहत मिलता नहीं दिख रहा है। बुधवार को भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल के खुदरा मूल्य में बदलाव करने का फैसला किया है।
इसे सुबह छह बजे लागू भी कर दिया गया है। यदि मुजफ्फरपुर की बात की जाए तो यहां डीजल में 79 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। उसी तरह से पेट्रोल भी महंगा हुआ है। इसमें 83 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह से दोनों प्रमुख पेट्रोलियम उत्पाद आज फिर से महंगा हो गया है।
नए रेट के अनुसार पेट्रोल की कीमत में मुजफ्फरपुर में 83 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह से देखा जाए तो यहां पेट्रोल का दाम 111.52 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 112.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह रेट मुजफ्फरपुर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का है।
अन्य तेल कंपनियों के आउटलेट पर भी कीमत इसके आसपास ही रहता है। आंकड़ों पर गौर करें तो 22 मार्च को यह 107.42 रुपये प्रति लीटर था। इसी प्रकार डीजल के खुदरा मूल्य में भी बदलाव किया गया है। इसमें 79 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह यह 96.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 22 मार्च 2022 के रेट की बात करें तो यह 92.53 रुपये लीटर था।


