कश्मीर में आ’तंकियों के नि’शाने पर बाहरी श्रमिक, बिहार के 2 मजदूरों को मा’री गो’ली

आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बिहार के दो मजदूरों को गोली मार दी है। दोनों मजूदर बेतिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गोली से घायल दोनों मजदूर बाप-बेटे हैं। पिता जाको चौधरी के दाहिने हाथ व पैर में गोली लगी है। वहीं पुत्र पटलेश्वर के दाहिने हाथ में गोली लगी है। बता दें कि एक दिन पहले पंजाब के मजदूरों को कश्मीर में गोली मारी थी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है। उन्होंने बताया कि पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि और जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले आतंकवादियों ने रविवार की शाम पुलवामा के नौपोरा इलाके में दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी। दोनों पंजाब के रहने वाले थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading