गंगा नदी में पलटी नाव, गेहूं की फसल काटने जा रहे 3 मजदूर ला’पता

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगा नदी में एक ना’व डूब गई है। बताया जा रहा है कि नाव से कुछ मजदूर गेहूं की फसल काटने के लिए गंगा नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक से नाव नदी में पलट गई। नौका हा’दसे में 3 लोगों के ला’पता होने की बात कही जा रही है।

नाव दु’र्घटना की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और ला’पता लोगों की त’लाश में जुट गई है। गर्मी के दिनों में गंगा नदी के दूसरी तरफ स्‍थानीय लोग फसल उगाते हैं। आमतौर पर गेहूं की फसल लगाई जाती है। फिलहाल गेहूं के फसल की क’टाई का काम चल रहा है। इसी सिलसिले में मजदूर गंगा नदी के उस पार जा रहे थे, जब उनकी नाव दु’र्घटनाग्रस्‍त हो गई। जानकारी के अनुसार, नौका दु’र्घटना दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांग के पास गंगा नदी में हुई। नाव पर सवार 3 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। हा’दसे की जानकारी के बाद मौके पर मनेर के अचंलाधिकारी और थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच गए।  शुरुआत में स्‍थानीय गो’ताखोर को बुलाकर ला’पता म’जदूरों का पता लगाने की को’शिश की गई। इसके बाद SDRF की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।स्‍थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में लापता हुए मजदूरों की त’लाश कर रही है।  नौका हादसे में लापता तीनों लोग ब्रह्मचारी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान विजय कुमार, अर्जुन कुमार और मुन्ना कुमार के तौर पर की गई है। इस बीच घटनास्‍थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। दूसरी तरफ गांव में को’हराम मचा हुआ है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading