मुजफ्फरपुर : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

मुजफ्फरपुर। सर्किट हाउस में बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने आयोग के अंतर्गत आने वाली जनवितरण, आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यो की समीक्षा की।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे योजनाओं में पारदर्शिता लाने एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में अध्यक्ष द्वारा एसएफसी के गोदामों की स्थिति, उसकी क्षमता, वहां से उठाव एवं वितरण के कार्य आदि की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अनाज का उठाव एवं वितरण इसे प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराना हमारा लक्ष्य है।

आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग से संबंधित मध्यान भोजन, एवं आईसीडीएस से संबंधित पोषाहार वितरण जैसी योजनाएं बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता हर-हाल में सुनिश्चित हो। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि खाद्यान्न से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आम लोग इससे अवगत हो सके। और इसका लाभ उठा सकें। राशन वितरण में गड़बड़ी करने वाले पीडीएस दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश भी उनके द्वारा दिया गया।

उन्होंने पीडीएस दुकानों में राशन उठाव एवं वितरण की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही विद्यालयों में चल रहे मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरीत किये जाने वाले पोषाहार आदि योजनाओं को लेकर भी पदाधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं की मोनेटरिंग को लेकर तत्पर रहने की बात कही। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, आईसीडीएस के कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सहित, एसएफसी के पदाधिकारी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,गोदाम प्रबंधक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading