हसीना के जाल में फं’सा युवक : युवती ने बनाया अ’श्लील वीडियो, ब्लै’कमेल कर एक लाख से ज्यादा वसूले

खगड़िया में हसीना के जाल में फंसा युवक पुलिस और पत्नी के डर से ब्लैकमेल का शिकार हो गया।  मामला जिले के माड़र गांव का है। हालांकि, बाद में पीड़ित युवक ने मोरकाही थाना पहुंचकर शिकायत की है। पीड़ित युवक माड़र निवासी सुजीत ने बताया कि फेसबुक पर अनजान युवती से दोस्ती की। वह मुसीबत बन गयी है।

सुजीत ने बताया कि फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती की. फिर उसके साथ वीडियो कॉल और मैसेंजर पर बात होने लगी। खूबसूरत दिखनेवाली युवती द्वारा वीडियो कॉल पर नग्न होकर अश्लील हरकत करते देख युवक भी उसके जाल में फंसता चला गया।

अश्लील वीडियो बना कर भेजा और करने लगी ब्लैकमेल

सुजीत ने बताया कि युवती ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. फिर युवती द्वारा ब्लैकमेल किया जाने लगा। पीड़ित युवक ने बताया कि युवती ने उसका अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसके बाद युवक ने कई बार रुपये भेजे।

फोन-पे से किया 7,100 रुपये ट्रांसफर, फिर मांगे 21,000 रुपये

बीते शुक्रवार को भी 50 हजार रुपये की मांग की गयी। युवक ने बताया कि 7,100 रुपये फोन-पे से ट्रांसफर करने के बाद युवती द्वारा फिर से 21 हजार रुपये की मांग कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी।

चैट के दौरान दी धमकी, कहा- वीडियो वायरल करनी है या डिलीट?

पीड़ित सुजीत ने बताया कि चैटिंग के दौरान युवती ने धमकी दी कि वीडियो वायरल करनी है या डिलीट, जल्दी बताओ। युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी।  युवती ने कहा कि एक क्लिक करने पर तुम्हारी पत्नी और पिता के पास वीडियो पहुंच जायेगी।

रुपये देने में देरी करने पर जिंदगी बरबाद करने की दी धमकी

पीड़ित युवक ने बताया कि वह पत्नी के भय और समाज में बदनामी के डर से उसने उक्त युवती को 25 हजार रुपये देने का ऑफर भी दिया. लेकिन, वह नहीं तैयार हुई। पीड़ित युवक ने बताया कि राशि देने में विलंब होने पर जिंदगी बरबाद करने की धमकी दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading