मुजफ्फरपुर : मड़वन में बुद्ध वर्ल्ड स्कूल बालिका का विधिवत हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरपुर : मड़वन स्थित महाचंद्र नगर में बुद्ध वर्ल्ड स्कूल, बालिका का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ.महाचंद्र प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर बिहार विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री रेणू देवी, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ.सीमा शर्मा, बुद्ध वर्ल्ड स्कूल बालिका के निदेशक विकास, अध्यक्ष कृष्ण कुमार, वैशाली की प्राचार्या डॉ.सारिका मल्होत्रा समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम रेणू देवी, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर ने कहा कि विद्यालय की ओर से यह सराहनीय कदम है। इस स्कूल के माध्यम से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा।

वहीं स्कूल की संस्थापिका समाजसेविका स्वर्गीय उग्रतारा देवी की प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री रेणू देवी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि बुद्ध वर्ल्ड स्कूल की ओर से बहुत ही अच्छी पहल की गईहै। जो बालिकाएं बाहर जाके पढ़ाई करती है उनके लिए यह सुनहरा अवसर है कि वह अपने घर पर रहकर अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें।

वहीं बुद्ध वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान गार्गी-याज्ञवल्क्य संवाद की प्रस्तुति देकर स्त्री शिक्षा एवं नारी की महत्ता का संदेश दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.