औरंगाबाद में एक विवाहिता प्रेम-प्रसंग में डीजल का तेल छि’ड़कर आग लगा ली। इसके कारण महिला झु’लस गई। घ’टना के बाद आननफानन में महिला को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हा’लत गं’भीर है।

यहां से प्राथमिक इलाज के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मामला बारूण थाना क्षेत्र के खजुरी फार्म गांव की है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

गंभीर रूप से जख्मी महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके बच्चे नहीं हैं। गांव के ही एक युवक के साथ उसकी प्रेम-प्रसंग चल रही थी। बुधवार की देर रात वह प्रेमी के साथ पकड़ी भी गई थी। इसके बाद गुरुवार की सुबह गांव में पंचायती भी हुई। इसके कारण महिला गुस्से में आकर घर में रखे डीजल तेल छिड़ककर आग लगा ली।

यह देख परिजन उसे किसी तरह से बचाया, लेकिन तब तक वह झुलस चुकी थी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उक्त महिला को रेफर कर दिया गया।

