भोजपुर में पत्नी मायके गई तो पति ने की आ’त्महत्या

भोजपुर में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने ज’हर खा लिया। इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामला जिले के उदवंतनगर थाना के कोईरी टोला गांव का है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। मृ’तक की पहचान स्व. बिजली प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र जसवीर कुमार के रूप में हुई है। उसकी तीन बेटियां हैं।

दरअसल, मृतक की मां दीपरानी ने बताया कि वह गुजरात स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। तीन दिन पूर्व गुजरात से वापस घर आया था। दो दिन पहले पत्नी रूबी देवी से मायके जाने को लेकर बहस हुआ। जिसके बाद रविवार को बिना बताए पत्नी तीनों बेटी के साथ अपने मायके चली गई। इसके बाद युवक ने गुस्से में आकर रविवार की रात जहर खा लिया।

मौत के बाद भी नहीं लौटी पत्नी

हालत बिगड़ने पर मृतक की मां उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गई। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद भी उसकी पत्नी मायके से वापस नहीं लौटी। 8 साल पहले जसराज की शादी रूबी से हुई थी। उसकी तीन बेटियां खुशी(6.5), रिया(4), और आइशी(2.5) हैं।

इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading