नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी सर्किट हाउस रोड में सोमवार को बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक चौकीदार के पास से करीब पौने तीन लाख रुपये छीन लिए। बदमाश एक बाइक पर दो की संख्या में थे। बाइक सवार के बदमाश ने हेलमेट पहने हुआ था,जबकि दूसरा साथी पीछे बैठकर घटना को अंजाम दिया । इसे लेकर चौकीदार ने नवादा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों को चिह्नित करने में लगी हुई है। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है। फूटेज में दोनों बदमाशों को चेहरा कैद हुआ है। इसमें एक हेलमेट लगाया हुआ है। इस घटना में झपट्टा मार गिरोह के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरपुर मरवटिया गांव निवासी चौकीदार तपेश्वर पांडेय सोमवार को शहर के कतीरा स्थित एसबीआई बैंक की शाख से करीब दो लाख 95 हजार रुपये निकाले थे।

बैंक से निकाले गए रुपये को गमछा और लाल पालिथिन में रखकर पैदल घर जा रहे थे। इस बीच पकड़ी सर्किट हाउस के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चौकीदार का पीछा करते हुए आए और झपट्टा मारकर नकदी छीन लिया और पकड़ी की ओर भाग गए।

बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पर पुलिस हरकत में आई। नवादा थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि इस घटना में झपट्टा मार गिरोह का हाथ है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधी दो की संख्या में थे। बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट लगाए था। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए टीम को लगाया गया है।
