पत्नी से परेशान जदयू नेता न्याय की गुहार लगाने पहुंचे सीएम हाउस

दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के मेकना गांव के रहने वाले अवधेश लाल दास जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के महासचिव हैं। मंगलवार की सुबह वे अपने पूरे परिवार के साथ 7 सर्कुलर रोड नीतीश कुमार के नए आवास पहुंचे न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। अवधेश लाल देव का कहना है कि इनकी पत्नी का नक्सलियों के साथ सांठ गांठ कर पूरे परिवार को परेशान कर रही है।

अवधेश लाल दास ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के कहने पर ही नक्सली पूरे परिवार के साथ मारपीट करते हैं और पत्नी के द्वारा झूठा मुकदमा में भी फंसा दिया जाता है। उनका एक छोटा भाई है जो परीक्षा की तैयारी करता है और कभी गांव जाता भी नहीं, उसे भी जबरन मुकदमा में फंसा दिया गया है।

न्याय की उम्मीद में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अवधेश दास लाल का कहना है कि इसके पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर कई जगह गुहार लगायी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अवधेश लाल देव के साथ उनके दो बच्चे, बहन और माता-पिता मौजूद थे।

अवधेश लाल दास का पूरे परिवार का नीतीश कुमार के आवास 7 सर्कुलर रोड के बाहर रो-रो कर बुरा हाल था। यह सभी सीएम नीतीश कुमार से मिलकर अपनी पीड़ा बताना चाहते थे। लेकिन, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने अपना दर्द बयां किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.