जिसके ब’लात्कार के आ’रोप में काटी जेल, उसी लड़की से की शादी; अब अ’पहरण का आ’रोप

उत्तर प्रदेश : आगरा में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां रेप के आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ ही शादी कर ली। लड़की के पिता ने युवक पर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है।


रेप के आरोप में गया था जेल
मामला कमलानगर इलाके का है। करीब 3 साल पहले एक नाबालिग लड़की के पिता ने घर के पास रहने वाले युवक पर रेप का आरोप लगाया था। युवक को जेल भेज दिया गया। कुछ महीनों पहले लड़का जमानत पर बाहर आया था। इसी महीने की 31 तारीख को रेप के मामले में फैसला आना था। फैसला आने से पहले 10 मई को युवक ने उसी लड़की से शादी कर ली।

पिता ने दर्ज कराया केस
3 साल पहले लड़की नाबालिग थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं पर केस दर्ज करके युवक को जेल भेज दिया था। अब दोनों ने शादी कर ली। इस मामले में लड़की के पिता ने युवक और उसके परिजनों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद लड़का और लड़की SSP के सामने पेश हुए। दोनों ने बताया कि उन्होंने आर्य समाज में शादी कर ली है। इसका सर्टिफिकेट भी पुलिस के सामने पेश किया। अब पुलिस कोर्ट में लड़की का बयान दर्ज कराएगी।

लड़की वाले शादी कराने की बात कह रहे
लड़की के पिता ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि पुलिस उन्हें बेटी से मिलने दे और वो सामाजिक रूप से उसकी शादी कर देंगे। पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई की जा रही है। लड़की के बयान दर्ज करवाएं जाएंगे और कोर्ट के आदेश पर ही सुपुर्दगी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.