मुंगेर में दूध में गिरी छिपकली, पीने से 6 बी’मार:3 महिला और 3 बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंगेर जिले के हवेली खरगपुर प्रखंड क्षेत्र के बनवर्षा यादव टोला में दूध में छिपकली गिरने और उसके पीने के बाद 3 महिला व 3 बच्चे की तबीयत बिगड़ने के उपरांत परिजनों के द्वारा सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां सभी का इलाज के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया। सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बनवर्षा यादव टोला में छिपकली गिरे दूध पीने से 3 महिलाएं और 3 बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें दया देवी, सुलेखा देवी, गीता देवी, चंदा कुमारी, सूरज कुमार, सत्यम सुंदरम की तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं।

हवेली खरगपुर पीएचसी में कार्यरत डॉ फिरोजा ने कहा कि कुल 6 लोग इलाज कराने आए थे। सभी की शिकायत थी कि दूध में छिपकली गिर जाने के बाद उस दूध का सेवन किए हैं। मन घबरा रहा है बेचैनी लग रही है।

सभी का इलाज यहां किया गया। लगभग 2 घंटे तक सभी को इलाज कर चिकित्सीय देखरेख में रखा गया ।वह लोग जब पूरी तरह स्वस्थ हुए तो उन्हें घर भेज दिया गया है ।सभी स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading