छात्रावास में रहने के बावजूद कम उपस्थिति वालों के परीक्षा फार्म भरने पर लगी रोक

मुजफ्फरपुर। एमआइटी में कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति के नियम को सख्ती से लागू कर दिया गया है। इस बार परीक्षा फार्म भरने के दौरान इससे कम उपस्थिति वाले करीब 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को रोक दिया गया। इसकी जानकारी उनके अभिभावकों को दी गई।

अभिभावक सूचना मिलने के बाद चकित रह गए कि काॅलेज परिसर में ही छात्रावास में रहने के बाद भी छात्र काॅलेज क्यों नहीं जा रहे। अभिभावकों ने शिक्षकों से मुलाकात की और छात्रों को भी बुलाया गया। जब अभिभावकों के सामने छात्रों से पूछताछ की गई तो किसी ने जवाब नहीं दिया।

प्राचार्य डाॅ. सीबी महतो ने बताया कि मानक से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को तभी परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा जब वे काॅलेज की ओर से मिले अतिरिक्त असाइनमेंट को समय सीमा के भीतर पूरा कर जमा करेंगे।

बताया कि उनसे शपथपत्र भी लिया गया है कि आगे से इस प्रकार की लापरवाही की तो काॅलेज की ओर से उन पर कार्रवाई की जा सकेगी।

बता दें कि इन्हीं में से कुछ छात्र छात्रावास से निकलते तो हैं पर कैंटीन व परिसर में ही अन्य स्थलों पर रह जाते हैं। बीते दिनों कैंटीन में हंगामा हुआ था। इस मामले में कालेज की ओर से गठित कमेटी जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading