सुपौल में एक कैदी फिल्मी स्टाइल में पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। गुरुवार को एक विचाराधीन कैदी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। फरार कैदी ने पहले बाथरूम जाने की बात कही, फिर अंदर खिड़की का ग्रिल काटकर देर रात फरार हो गया है। फिलहाल इस मामले में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

जानकारी मिली है कि विचाराधीन कैदी ने सबसे पहले बाथरूम जाने की बात कही। इसके बाद अंदर घुसकर उसका नल चला दिया ताकि ग्रील काटने की आवाज बाहर नहीं जा सके।


खिड़की का ग्रिल काटकर वह फरार हो गया। फरार विचाराधीन कैदी मोहम्मद हजरत छातापुर थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद था। गुरुवार की शाम तबीयत खराब होने पर उसे जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया था। जहां उसका इलाज के बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

देर रात विचाराधीन कैदी के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से ग्रिल तोड़कर भागने मामले में प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी है। वहीं ड्यूटी मौजूद गार्ड द्वारा बताया गया कि तीन गार्ड की ड्यूटी वहां पर थी। जिसमे एक गार्ड छुट्टी पर था और दो गार्ड बाहर में तैनात थे।
