DJ बजवाने से मना किया, दुल्हन समेत 4 को पी’टा:नवादा में ज’बरन बजाना चाहता था DJ; आधे रास्ते से लौटी बारात

नवादा में कुछ लोगों ने दुल्हन को पीट दिया। शादी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गांव के दबंग लोगों ने दुल्हन समेत 4 लोगों की बुरी तरह पीट दिया। गांव के कुछ लोग शादी में जबरदस्ती डीजे बजाने की जिद करने लगे।

लड़की वालों ने कहा कि हम जमीन बेच कर बेटी की शादी कर रहे हैं, हमारी इतनी औकात नहीं है। इस बात से नाराज होकर लोग मारपीट पर उतर आए और दुल्हन को भी पीट दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की है। 15 मई को ही लड़की की शादी होनी थी।

मामला जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के पचम्बा बेलदरिया गांव का है। घायल दुल्हन के चाचा गणेश चौहान ने बताया कि गांव के पूर्व प्रमुख के परिवार उमेश चौहान, रामबालक चौहान, कमलेश चौहान,कुलदीप चौहान सहित अन्य लोग हमारे घर पर आए और कहा कि शादी में डीजे बजाना जरूरी है।

हमने कहा- 2 कट्ठा जमीन बेचकर हम बेटी का विवाह कर रहे हैं। हमारे पास औकात नहीं है। इसी दौरान डीजे का ट्रॉली लेकर वे लोग मेरे घर पर पहुंच गए। और पैसा मांगने शुरू कर दिए।10 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया।

आधे रास्ते से लौट गई बारात

इसके बाद सभी आरोपी घर में घुसकर जमकर मारपीट की। दुल्हन के लिए रखे सारे सामान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जहां पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि राधे चौहान की बेटी संगीता कुमारी की विवाह नरेश चौहान का बेटा बसंत चौहान से होनी है। कौवाबारी मेसकौर थाना क्षेत्र से बारात लेकर गांव आ रहे थे। लेकिन अचानक रास्ते में समधी को जानकारी मिल गई। वह डर से बारात लेकर लौट गए।

विवाद के बाद सदमे में दुल्हन

शादी नहीं होने के कारण दुल्हन पूरी तरह सदमा में है और किसी से कोई बातचीत भी नहीं कर रही है। इधर गंभीर हालत में दुल्हन उसके भाई और भतीजी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुल्हन संगीता कुमारी, राजू चौहान, साहिला कुमारी, वजीर चौहान गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोगों का हाथ फैक्चर हुआ है। हालांकि इस मामले पर सिरदला थाना प्रभारी ने कहा है कि सूचना के आलोक पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading