झ’पटामार चोर भी’ड़ के ह’त्थे चढ़ा:मोबाइल झ’पट कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बां’धकर ज’मकर की धु’नाई

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा मदारपुर इलाके के स्वराज्यपूरी कॉलनी के समीप ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे ।एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी हाथ पैर बांधकर जमकर धुनाई कर दी। और उसके बाद रेल थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सोमवार की है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना गया रेलखंड पर पटना से गया जा रही थी।

पटना हटिया एक्सप्रेस जैसे ही जहानाबाद रेलवे स्टेशन से खुली थी कि ऊंटा मदारपुर इलाके के स्वराज्यपूरी कॉलनी के समीप घात लगाये एक चोर ने लाठी की मदद से ट्रेन के गेट पर खड़े एक यात्री का मोबाइल झपट कर भागने लगा जिसके बाद यात्री ने भी चलती ट्रेन से कूद कर चोर का पीछा करते हुए जोर-जोर से हल्ला करने लगा ।जिससे आसपास के लोगों नेउसे चोर को पकड़ लिया जिसके बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए ।

बताया जाता है कि यात्री गया जिले के बेला का निवासी बताया जाता है। वही चोर जहानाबाद शहर के उठा मोहल्ले का निवासी शंकर कुमार बताया जाता है। घटना को लेकर रेल थाने की पुलिस यात्री के बयान पर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है आरोपी जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा इलाके का रहने वाला बताया जाता है।

गौरतलब हो कि आए दिन इस रेलखंड पर मोबाइल छिनतई की घटना सामने आती है और इसको लेकर रेल पुलिस के द्वारा अभियान भी चलाया जाता है। बावजूद मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाएं नहीं रुक रही है ।

लगता है कि एक चोर का गिरोह जहानाबाद शहर में सक्रिय है जो सड़क चलने वाले यात्री एवं ट्रेनों से कर यात्रा करने वाले यात्रियों को मोबाइल चोरी करता है अगर पुलिस द्वारा गहन से पूछताछ किया गया तो एक चोर गिरोह का उद्भेदन हो सकता है अब देखना है कि पुलिस इसमें आगे की क्या कार्रवाई करती है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading