सहरसा : पति की प्र’ताड़ना से तंग होकर पहुंची हेल्पलाइन

सहरसा : नगरपरिषद के मेड़घरी निवासी रानी प्रिया ने पति के प्रताड़ना से तंग आकर वन स्टांप सेन्टर सह महिला हेल्पलाइन में न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने हेल्पलाइन में आवेदन देकर कहा कि सदर थाना द्वारा आवेदन नहीं लिया गया और उल्टे पुलिस मेरे भाई को पकड़कर जेल भेज दिया।

महिला हेल्पलाइन प्रबंधक मुक्ति श्रीवास्तव ने मामला दर्ज करवाने के लिए एसपी को भेजा पत्र भेजा है। महिला ने दिये आवेदन में कि मेरे पति दीप नारायण कुमार बार-बार मुझसे और मेरी मां से दहेज में बैंगहा में बने घर और मकान लिखने का दबाव बनाता रहता है। मैंने समझार्य की मैं अपनी मां का इकलौती बेटी हूं।

ससुराल वाले वो पति इस बात को नहीं माने और मुझे काफी प्रताड़ित करने लगे, जिससे मैं काफी परेशान हो गयी हूँ । यहाँ तक कि धोखा में दबा खिलाफर मेरा गर्भपात भी करवा दिया। वहीं मेरे साथ मारपीट कर मेरे भाई का मोटर साईिकल को क्षतिग्रस्त कर दिये और उठाकर लेकर चले गए।

मैंने थानाध्यक्ष को फोन कर घटना की सारी जानकारी दिये । मेरे आवेदन पर सदर थानाध्यक्ष के द्वारा अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया । उल्टे मेरे पति दीप नारायण कुमार थानाध्यक्ष महोदय, सहरसा को पैसा और पैरबी के बल पर अपने मैल में लेकर झूठा मुकदमा कर मेरे सीतेला भाई राहुल की जेल भेजवा दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading