बैट-बेल्ट-डंडे से पि’टाई का VIDEO:दो गैं’ग आपस में भिड़े, सोशल मीडिया में कमेंट को लेकर हुआ ब’वाल

भोजपुर : आरा में एक वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो-तीन लड़कों को दस से भी ज्यादा संख्या में मौजूद लड़के किस तरह से पिटाई कर रहे हैं। एक लड़के को 5-5 की संख्या में लड़कों ने घेर लिया है।

हाथों में बेल्ट, विकेट, पत्थर और बल्ले से बुरी तरह से मार रहे हैं। दरअसल, यह लड़ाई आरा के दो गैंग्स की है।यह वीडियो दो दिनों का है। शुक्रवार और शनिवार। आरा शहर के नवादा थाना अंतर्गत रमना मैदान में दो गैंग्स के कुछ लड़के भिड़ गए थे।

जहां दो-तीन लड़कों को कुछ बदमाश जमीन पर गिराकर बेल्ट, मुक्के, पत्थर और विकेट से ताबड़तोड़ पीट रहे हैं। इन लड़कों को न तो उस एरिया के थानेदार का डर है और न ही जिले के नए पुलिस कप्तान का खौफ।

वीडियो में एक लड़का ब्लैक शर्ट पहने हुए हैं, उसकी शर्ट भी फट जाती है और वो माफी की गुहार लगाते दिखता है। लेकिन फिर भी यह गैंग के लड़के उसे पीटते रहते हैं। इतना ही नहीं वायरल वीडियो के अनुसार उसकी गाड़ी को भी बल्ला और पत्थर से मारकर तोड़ दिया जाता है। उसके बाद दोनों लड़कों को पीटने वाले अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले जाते हैं। बीच सड़क पर यह सारी घटनाएं हो रही होती है और कोई इसे रोकने की कोशिश भी नहीं करता है।

दरअसल पूरा मामला सोशल मीडिया पर गलत कॉमेंट को लेकर बताया जा रहा है। इसके बाद दो एरिया के गुटों में जमकर बवाल हुआ है। लड़ाई की शुरुआत में पहले गुट के गैंग ने दो लड़कों को नाली में गिराकर उसके ऊपर पत्थरों से पिटाई करते हैं। उसके बाद बदले की भावना से दूसरे गुट के लोगों ने दूसरे दिन जमकर पिटाई की है। बदले की भावना से हो रहे इन गैंग्स की लड़ाई में पुलिस मूकबधिर बनकर बैठी हुई है।

पुलिस के मुताबिक इस घटना में दो लोगों को गंभीर चोट आई थी। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही थी। वहां पुलिस ने दो और लोगों को पूछताछ के लिए थाना भी ले आई थी। लेकिन किसी तरफ से FIR दर्ज नहीं होने की वजह से पुलिस कुछ कर नहीं पाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.