एक विवाह ऐसा भी:गुजरात की लड़की बिना दूल्हे के करेगी शादी, रस्में निभाकर हनीमून पर भी जाएगी

भारत में शादी को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। इस वजह से इस दिन को खास बनाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। गुजरात की क्षमा बिंदु आने वाले 11 जून को शादी करने जा रही हैं, लेकिन उनकी ये शादी इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

क्षमा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं। उनका कहना है कि वो खुद से प्यार करती हैं, इसलिए आत्म विवाह कर रही हैं।

 

दरअसल वडोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु खुद से शादी करने जा रही हैं। उनकी इस शादी में रीति रिवाज, फेरे से लेकर पारंपरिक अनुष्ठान तक सब होगा, लेकिन बस दूल्हा नहीं होगा। इसे गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह कहा जा रहा है।

दुल्हन बनना है पर शादी नहीं करना चाहती
क्षमा का इस आत्म विवाह को लेकर कहना है, ‘मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैं दुल्हन बनना चाहती थी। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया। शायद अपने देश में मैं सेल्फ-लव का एक उदाहरण सेट करने वाली पहली लड़की हूं।’

महिलाएं भी मायने रखती हैं
प्राइवेट फर्म में जॉब करने वाली क्षमा का कहना है कि लोग इस तरह की शादी को इर्रेलिवेंट माना सकते हैं, लेकिन मैं यह बताना चाहती हूं महिलाएं भी मायने रखती हैं। लोग उस इंसान से शादी करते हैं, जिससे वो प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए आत्म विवाह कर रही हूं।

हनीमून पर गोवा जाएंगी
क्षमा बिंदु के माता-पिता भी अपनी बेटी के फैसले से खुश है। उन्होंने इस शादी को आशीर्वाद भी दिया है। क्षमा ने अपनी शादी के लिए गोत्री के एक मंदिर में पांच मन्नतें लिखी हैं। शादी के बाद क्षमा हनीमून के लिए गोवा को चुना है, यहां पर वह दो हफ्ते रहेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.