जल्द ही बांधों की नहीं हुई मरम्मत तो लखनदेई भी ब’रपाएगी क’हर

मुजफ्फरपुर। जिले के औराई और कटरा के लोगों को इस वर्ष भी बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ सकती है। ऐसा इसलिए की लखनदेई नदी बांध की हालत जर्जर है। दोनों प्रखंड क्षेत्र में बांध कई जगहों से टूट गया है। मानसून से पहले इसकी मरम्मत नहीं की गई तो प्रखंड का बड़ा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हो जाएगा।

एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश, सीओ औराई और बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी के कनीय अभियंता के संयुक्त निरीक्षण में चार पंचायत क्षेत्र में बांध को क्षतिग्रस्त पाया गया है। निरीक्षण में यह बात भी सामने आई की तटबंध की मरम्मत वर्षों से नहीं की गई है। पदाधिकारियों ने मानसून से पहले इसकी मरम्मत की आवश्यकता जताई है।

 

इसके अलावा क्षेत्र में कटावरोधी सामग्री, खाली सीमेंट का बोरा, पत्थर आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। तटबंध पर चौकीदार एवं गृहरक्षकों की तैनाती की भी अनुशंसा की गई है।

युक्त निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार औराई की आलमपुर सिमरी पंचायत क्षेत्र में तटबंध की स्थिति बेहद खराब है। पंचायत के वार्ड-14 में पूर्वीबांध करीब डेढ़ मीटर तक टूट गई है। धसन मध्य विद्यालय के पास यह पांच सौ मीटर में टूटा पाया गया। यहां करीब चार सौ फीट में पानी का रिसाव होता है। ऐसे में यह क्षेत्र अधिक संवेदनशील हो गया है।

पंचायत के वार्ड 10 में भी करीब 200 फीट क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा राजखंड में कोरियाही में बांध लगभग आठ सौ फीट तक क्षतिग्रस्त है।कटरा प्रखंड की बसघट्टा पंचायत के बरैठा गांव में भी पांच सौ मीटर तक बांध कटा हुआ है। कई स्थानों पर रेन कट््स के कारण बड़े-बड़े गड्ढे भी पाए गए। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बांध का अतिक्रमण कर इसपर पुआल आदि रख दिया है। यहां उगे पौधे के कारण भी रैट होल्स की आशंका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading