स्मृति ईरानी ने साफ किया गोबर: वृद्धा ने बेटी की शादी के लिए मैदान साफ करवाने को कहा तो मंत्री खुद फावड़ा लेकर जुट गईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को गोबर के ढेर को फावड़े से साफ किया। स्मृति ईरानी को गोबर हटाते देख भाजपा नेता भी जी-जान से जुट गए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गोबर के ढेर की सफाई शुरू की तो भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित अन्य नेता भी जी-जान से जुट गए।

नतीजतन, करीब 30 मिनट में एक ट्रॉली गोबर का ढेर साफ हो गया। सभी ने स्मृति ईरानी की खासी प्रशंसा की।

बुजुर्ग महिला ने कहा था- बेटी की शादी है
स्मृति ईरानी मंगलवार को भीम नगर सुअर बड़वा में स्वच्छता अभियान के लिए गई थीं। उसी दौरान इलाके की एक बुजुर्ग महिला ने स्मृति ईरानी से कहा कि उनके घर के सामने वाले मैदान में उनकी बेटी की शादी होने वाली है। कुछ गाय पालने वालों के चलते उस मैदान में गोबर का ढेर इकट्ठा हो गया है। अगर गोबर का वह ढेर हट जाता तो बहुत ही अच्छा रहता।

स्मृति ईरानी बोलीं- शुभ काम में देरी कैसी…?
बुजुर्ग महिला की बात सुनकर स्मृति ईरानी ने कहा कि शुभ काम में देरी कैसी…? हम सब मिलकर अभी गोबर के ढेर को हटा देते हैं। इसके बाद स्मृति ईरानी फावड़ा और बेलचा लेकर गोबर का ढेर हटाने के लिए आगे बढ़ीं। गोबर के ढेर पर सबसे पहले उन्होंने ही फावड़ा चलाया।

फिर क्या था, देखते ही देखते साथ मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी आगे आ गए। महीनों से इकट्ठा गोबर का ढेर चंद मिनटों में ही साफ हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.