18 महीने के बच्चे का रेस्क्यू, देखें VIDEO:गुजरात में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था शिवम, सेना ने 40 मिनट में बचा लिया

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार रात करीब आठ बजे डेढ़ साल साल का बच्चा, शिवम, एक बोरवेल में गिर गया। घटना ध्रंगध्रा तालुका के दूदापुर गांव के खेत की है। खेल-खेल में शिवम 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था डेढ़ साल का मासूम, आर्मी ने 40 मिनट के  रेस्क्यू में बचा ली जान, देखें वीडियो

इसी खेत में उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं, उन्हें जब बच्चा नहीं दिखा तो वो दौड़े। आसपास देखा तो बोरवेल से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। उन्होंने गांव वालों को बुलाया। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को खबर दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस, अहमदाबाद नगर निगम, जिला प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे। स्थिति को देखते हुए सेना की मदद मांगी गई। सूचना मिलते ही सेना के जवान वहां पहुंचे। ‌उन्होंने देखा कि बच्चा बोरवेल में करीब 25-30 फीट पर फंसा है।

सैनिकों ने तरकीब से करीब 40 मिनट में उसे बोरवेल से बाहर निकाल लिया। बच्‍चे को रात 10.45 बजे बोरवेल से बाहर निकाला गया। उसे एंबुलेंस में ले जाकर प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया।

बच्चे की हालत स्थिर
स्थानीय अधिकारी एम पी पटेल ने बताया कि बच्चे को पहले ध्रंगध्रा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सुरेंद्रनगर के सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया गया। बच्चे की हालत अब स्थिर है। सोशल मीडिया पर सेना की प्रशंसा की जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading