सिवान। सिवान के मैरवा प्रखंड के बभनौली स्थित बंधन बैंक में आधा दर्जन ब’दमाशों ने शुक्रवार की दोपहर दि’नदहाड़े 2 लाख 82 हजार रुपये ह’थियार के बल पर लू’ट लिए और आसानी से फ’रार हो गए।
लू’ट की घ’टना का वि’रोध करने पर सहायक शाखा प्रबंधक की ब’दमाशों ने पि’टाई भी की। लू’ट करने वाले ब’दमाशों ने सहायक शाखा प्रबंधक को कहा कि यह रुपया बैंक का नहीं है बल्कि सरकार का है और वे इसे लेकर ही रहेंगे।
इसके पहले ब’दमाशों ने बैंक में मौजूद सभी ग्राहकों को बंधक बना लिया और बैंक कर्मियों तथा ग्राहकों के मोबाइल जमा कर लिए। भागने के क्रम में बदमाशों ने सभी मोबाइल को बैंक की सीढ़ी पर छोड़ दिया लेकिन सीसी कैमरे का हार्ड डिस्क साथ लेते गए।
घ’टना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने का’र्रवाई करते हुए दो ब’दमाशों को पकड़ने का दावा किया।

