MOTIHARI : चार बम धमाकों से दहला मोतिहारी, बमों का जखीरा मिलने से सकते में पुलिस

MOTIHARI : मोतिहारी में एक साथ चार बम विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठता है। अचानक बम के फटने से वहां अफरा-तफरी मच जाती है। लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। जल्द ही पता चलता है कि खेत में किसी ने बम छिपा कर रख दिया था। बच्चों ने बम को कोई खेलने का सामान समझकर छुआ तभी विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में चार बच्चे बुरी तरह घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि अपराधियों ने खतरनाक मंसूबे से बम को खेतों में छिपाकर रखा था।

इधर, खेत में बम फटने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद एसपी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि कोटवा कर गढ़वा चौक के पास एक खेत में एक साथ चार बम विस्फोट हुआ, जिसमें चार बच्चे बुरी तरह घायल हो गये। निजी नर्सिंग में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे किसका हाथ है ? किसने और किस मकसद से इतने सारे बमों को खेत में छिपाकर रखा था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading