
KISHANGANJ : किशनगंज के ठाकुरगंज में लोहिया स्वछता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के नाम पर फर्जी तरीके से राशि निकासी करने का मामला सामने आ रहा है. शौचालय निर्माण के लिए जिनके खाते मे पैसे भेजा गया है वह समस्तीपुर का रहने वाला है और उनका किशनगंज से कोई लेना देना नहीं है. ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय से शौचालय निर्माण को लेकर फर्जी निकासी मामला उजागर हुआ है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले को डीएम के संज्ञान मे देकर आरटीआई के ज़रिए जवाब भी मांगा है.

जहां पूरे जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है. वहीं जिले में सैकड़ो ऐसे भी लाभुक है जिन्हें अभी तक शौचालय निर्माण का पैसा नही मिल पाया है. वैसे लोग सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने पर विवश है. जब फर्जी तरीके से पैसा निकासी के मामले में BDO से बात करने की कोशिश की गई तो वह कुछ भी बोलने से बचते रहे.
