पटना, बिहार में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी के साथ ही ट्रफ रेखा राजस्थान, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है।
इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और किशनगंज समेत 19 जिलों के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।
पटना, पूर्णिया, सहरसा समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हैं। कई जगहों पर बारिश हो रही है। वहीं दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और उत्तर पूर्व और बिहार के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ काले बादल छाए रहने के आसार हैं।
पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल सहित 14 जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जहां बारिश नहीं होगी, वहां बादल छाए रहेंगे। इससे उमस भरी गर्मी का अहसास होगा।

