मुजफ्फरपुर में स्कूल बस की चपेट में आने से एक रिटायर्ड सिंचाई विभाग कर्मचारी की मौ’त हो गई। ये हा’दसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारी साइकिल से सड़क पर आ रहा है। उसी की दिशा से एक स्कूल बस भी आती है। उसके एक ओर एक हाथ ठेला दिख रहा है।
जैसे ही स्कूल बस उसके पास से गुजरती है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। वह साइकिल समेत नीचे गि’रता है और स्कूल बस के नीचे आ जाता है। बस का पिछला पहिया उसका सिर कु’चलते हुए निकल जाता है। मौके पर ही उसकी मौ’त हो जाती है।
मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर का है। जहां स्कूल बस की चपेट में आये रिटायर्ड सिंचाई विभाग के कर्मी तेज नारायण ठाकुर की मौ’त हो गई। ये हादसा पास की ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। बस की चपेट में आने के बाद महज 6 सेकेंड में तेजनारायण ने द’म तो’ड़ दिया।
वीडियो में देखा गया कि तेजनारायण साइकिल से आ रहे थे। उनके आगे एक ठेला चल रहा था। जैसे ही वे ठेले के पास से गुजरने लगे, उसके ठीक पीछे एक स्कूल बस तेज रफ्तार में पहुंच गई। बस का ड्राइवर गाड़ी को आगे निकालना चाह रहा था। इसी दौरान वे ठेले और बस के बीच आ गए। बस उनको ठोकर मारते हुए निकली। वह अनियंत्रित हुए और सड़क पर गिर गए। इसी बीच बस का पिछला चक्का उनके सिर को रौंदते हुए निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
घटना के बाद इलाके में हंगामा शुरू हो गया। बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद लोगों ने मामले की सूचना अहियापुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया।
