शिंजो आबे पर ह’मला कैमरे जैसी ग’न से किया: पत्रकार बनकर आया था, फा’यरिंग के बाद कुछ देर वहीं खड़ा रहा ह’मलावर

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर कैमरे जैसी दिखने वाली हैंडमेड गन से हमला किया गया। फायरिंग के बाद आई फोटो से इसका खुलासा हुआ है। हमलावर ने गन को इस तरह डिजाइन किया था कि वह कैमरे जैसी दिखे। इसके लिए उसने गन पर काली पॉलीथिन को लपेटा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर ने 100 से 150 मीटर दूर से गोली चलाई।

यह उस गन की फोटो है जिससे हमलावर ने आबे को गोलियां मारीं।

माना जा रहा है कि हमलावर फोटो खींचने के बहाने आबे के करीब आया। फिर उसने फायर कर दिया। आबे को पीछे से दो गोली मारी गईं। पुलिस ने मौके पर 42 साल के हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हमलावर से पूछताछ की जा रही है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में हमला हुआ। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पूछताछ के दौरान हमलावर ने कहा कि वो शिंजो आबे की नीतियों से नाखुश था और उन्हें मारना चाहता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.