नवादा में दो स्कूली छात्रों का अ’पहरण:एक छात्र ने मौसी से कहा- 5-6 लोग पकड़कर बोलेरो से ले गए

नवादा नगर के न्यू एरिया मोहल्ले से एक बच्चे को अगवा कर लेने की घटना सामने आई। बुधवार की शाम की घटना बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अपहृतों में इसी जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के नजरडीह गांव निवासी पंकज कुमार के पुत्र ज्ञानदीप कुमार और किराए के मकान में न्यू एरिया मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था। ज्ञानदीप न्यू एरिया स्थित बोधी ट्री स्कूल में 8वां का छात्र है।

नवादा में दो स्कूली छात्र का अपहरण

अपहरण के बाद छात्र ज्ञानदीप ने अपनी मौसी के मोबाइल पर मैसेज कर अपहरण की जानकारी दी कि उसे उसके दोस्त के साथ 5-6 की संख्या में लोग पकड़कर बोलेरो से ले गए। हम नहीं बचेंगे, ये लोग मार देंगे। इस घटना के बाद नवादा के न्यू एरिया मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अपहृत छात्र के पिता पंकज कुमार ने बताया कि उनका पुत्र मां के साथ कमरा लेकर नवादा नगर के न्यू एरिया मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गया तक ज्ञानदीप का मोबाइल एक्टिव था। इसके बाद स्विच ऑफ आ रहा है। नगर थाना की पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ज्ञानदीप की मां बेबी देवी ने बताया कि वह शाम 5 बजे खेलने निकला था। उसके बाद यह घटना हुई। अभी तक दूसरे बच्चे के माता-पिता सामने नहीं आया लेकिन दूसरा अपहृत छात्र लखीसराय जिले के मुस्तफापुर गांव का चंद्रेश बताया जाता है।जो न्यू एरिया मोहल्ले में अपने चाचा के साथ रहता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading