मोतिहारी में लूट की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं ना कहीं अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। और पुलिस तमासा देखती रह जा रही हैं। ताजा मामला मंगलवार को मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से आया है। जहां भारत फाइनांस कंपनी के कार्यालय में घुसकर दो हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।

इस दौरान फाइनेंस कंपनी के मैनेजर राजेश तिवारी ने बताया कि सुबह में ब्रांच खोल कर बैठा ही था कि दो हथियारबंद अपराधी बैंक के गार्ड को धमकाता हुए ब्रांच में अंदर घुसा और मेरे कनपटी पर हथियार सटा कर तिजोरी में रखे 10 लाख 53 हजार 425 रुपए लूट कर फरार हो गए, मैनेजर ने बताया कि जो कलेक्शन हो कर आया था वह तिजोरी में रखा हुआ था, जिसे बैंक में जमा करने की तैयरी की जा रही थी कि इसी बीच अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। वहीं इस घटना के बाद घोड़ासहन बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना घोड़ासहन पुलिस को दी, मौके पर पहुची पुलिस तहकीकात कर रही हैं।

क्या कहते है थानाध्यक्ष
घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल भारत फाइनांस कार्यालय पहुच घटना की तहकीकात शुरू किया, वही ब्रांच में लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे अपराधियों की पहचान करने में जुटे हैं। जल्द ही अपराधियों को।पकड़ लिया जाएगा। वही हमेशा ब्रांच में मोटी रकम होने पर सुरक्षा दिया जाता था, लेकिन इनता बड़ा रकम रखने के बाद पुलिस को क्यों नहीं सूचना दिया, सोमवार को बैंक में पैसा क्यों जमा नहीं किया, इन सभी बिंदु पर जांच की जा रही हैं।



