मुजफ्फरपुर : गुमनाम आजादी के नायकों को सम्मान दिलाना भाजपा का मिशन, शहीद जुब्बा सहनी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देश आजादी के 75वें साल में पहुंचने से चंद कदम की दूरी पर है। प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरा देश इसे आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए अभी से तैयारी कर रहे है। ऐसे में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हमें इतिहास के पन्नों से गुमनाम आजादी के आंदोलन के नायकों को खोजना है और उन्हें उनके परिवार को इसके लिए सम्मान दिलाने का काम मिशन के रूप में करना है। उक्त बातें भाजपा के नव निर्वाचित विधान पार्षद हरि सहनी ने शुक्रवार को मिठनपुरा स्थित शहीद जुब्बा सहनी के प्रतिमा को माल्यार्पण एवं पुष्पार्चण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से कही।

माल्यार्पण करते भाजपा नेता - Dainik Bhaskar

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश की सत्ता में स्थापित एक पार्टी द्वारा इतिहास में आजादी की गाथा को अपने और अपने परिवार के कुछ लोगों की कीर्ति बखान तक सीमित कर दिया। जिससे देश की आज़ादी की लड़ाई में शामिल असंख्य लोगों का योगदान भुला दिया गया। भाजपा उन सभी लोगों के योगदान को इतिहास में अंकित कराने के लिए काम कर रही है।इससे पूर्व परिसदन में जिला अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में विधान पार्षद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा की इस देश में हर उस व्यक्ति को भाजपा सरकार में यथोचित सम्मान दिया गया जिसे परिवारवाद के इतिहास के समक्ष छोटा बनाया गया था। इसका सबसे उत्कृष्ट उदाहरण संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर जी को भारत रत्न देना है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, मधुबनी जिला प्रभारी अशोक सहनी जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी सुनीता साहनी जिला प्रवक्ता आलोक कुमार राजा धनंजय झा बिंदेश्वर साहनी भारत रत्न यादव, फेकू राम ,नंद किशोर पासबान, उमेश पांडे, केशव चौबे, हरि किशोर बैठा, राज भूषण चौधरी निषाद,सिद्धार्थ कुमार अमरेश कुमार विपुल आदित्य कुमार देव, अनमोल वर्मा, श्लोक कुमार, इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार ने दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.