‘दिल्ली क्राइम’ सीजन 2 का टीजर हुआ रिलीज हो गया है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज में एक्ट्रेस शेफाली शाह ‘दिल्ली क्राइम’ में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के दमदार किरदार में नजर आईं जो कि शहर में बढ़ते क्राइम से परेशान हैं।

इस सीजन में शेफाली शाह के अलावा रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, अनुराग अरोड़ा, यशस्विनी दयामा, सिद्धार्थ भारद्वाज, गोपाल दत्त, डेन्जि़ल स्मिथ, तिलोत्तमा शोम, जतिन गोस्वामी, व्योम यादव और अंकित शर्मा नजर आएंगे। बता दें, दिल्ली क्राइम सीजन 2 का प्रीमियर 26 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।





