पटना। एएआई के द्वारा कुछ दिन पहले ही एग्जीक्यूटिव एयर ट्रेफिक कंट्रोल के पदों पर भर्तियां निकली थी। जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।बता दें कि इसके तहत कुल 400 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की प्रक्रिया 15 जून 2022 से शुरू हुई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई थी।
जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 27 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी इस परीक्षा में इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, जनरल एंप्लीट्यूड, जनरल नॉलेज, फिजिक्स, मैथमेटिक्स से 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इस सवालों को हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
अगर अब तक नहीं किया है एडमिट कार्ड डाउनलोड तो इन स्टेप्स से करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड।
स्टेप 1 : सबसे पहले उम्मीदवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा।
स्टेप 2 : फिर होम पेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा यहां अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
स्टेप 4 : अब उम्मीदवार अपना एआई जूनियर एग्जीक्यूटिव एटीसी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकलवा ले।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कुल 400 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें जनरल के लिए 163 पद, ओबीसी के लिए 108 पद, इडब्लूएस के लिए 40 पद, एससी के लिए 59 पद, एसटी के लिए 30 पद हैं।
एएआई द्वारा नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹40000 से लेकर ₹140000 तक सैलरी मिल सकती है।
