विधानसभा के निवेदन समिति ने की जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर परिसदन में विधानसभा के निवेदन समिति की उप समिति-02, सभापति विधायक छोटे लाल राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभागों की समीक्षा बैठक हुई।

इस दौरान विभिन्न विभागों में चल रहे सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने अधिकारियों को हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में योगदान देने की बात कही। उन्होंने समीक्षा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आपूर्ति, कृषि व पथ निर्माण से संबंधित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया।

वहीं सभापति ने संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन निवेदन समिति को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने संबंधित सभी विभागों की विगत तीन वर्षो की अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

समिति द्वारा जानकारी दी गई कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा। इस मौके पर सदस्य विधायक शशि भूषण सिंह, बेलदौर खगड़िया के विधायक पन्नालाल पटेल, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, निदेशक डीआरडीए चंदन चौहान सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading