गोपालगंज में चो’री के आ’रोपी को बे’रहमी से पीटा:खटाल में चो’री करने घु’से दो चोर को लोगों ने पकड़ा

गोपालगंज शहर के वीएम फील्ड के पास स्थित एक खटाल में गुरुवार देर रात चोरी करने घुसे दो चोरों को खटाल के मालिक ने पकड़ कर लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दोनों को बुधवार सुबह तक खंभे से बांधकर रखा। इसके बाद पुलिस आई तो अपने साथ ले गए। दोनों आरोपियों की पहचान थावे थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव निवासी अभिषेक ठाकुर व पिठौरी गांव निवासी राहुल यादव के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर के VM फील्ड के पास वीरेंद्र यादव खटाल चलाते हैं। यहां से ही वे डेयरी भी चलाते हैं। बुधवार देर रात दो चोर खटाल में घुसे और वीरेंद्र यादव के पेंट के पॉकेट से 5 हजार कैश और मोबाइल चोरी कर भागने लगे। तभी वीरेंद्र यादव की नींद खुल गई। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी भी दौड़ पड़े। लोगों ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने दोनों की तलाशी ली तो उसके पास से कैश और मोबाइल बरामद हुआ। आक्रोशित लोगों ने दोनों को बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद खंभे से बांधकर दोनों को सुबह तक रखा। बुधवार सुबह पुलिस आई तो वीरेंद्र सिंह ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। SI अल्का पांडे के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.