मुजफ्फरपुर : सावन मास में जहां हर तरफ भोले की जय जयकार हो रही है, वहीं त्रिलोकीनाथ के भक्त बड़े-बड़े अनुष्ठान कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को मझौलिया रोड स्थित रसूलपुर जिलानी में भव्य लखावरी पूजा का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्वान ब्राह्मणों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कराई। इससे चारों तरफ वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं भक्तों ने सुबह से ही उपवास रखकर भगवान शंकर पर मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक किया।
विशेषकर दूर-दराज क्षेत्रों से आई महिलाओं ने श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा में सम्मिलित होकर भगवान महादेव की आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं बीच-बीच में विद्वान ब्राह्मणों ने संगीत के साथ भगवान शिव के अलग-अलग भजन प्रस्तुत कर भक्तों को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। वहीं बीच-बीच में भगवान शंकर, पार्वती, नंदी, गणेश, कार्तिकेय व कुबेर के नामों के जयकारे लगाए गए।
वहीं पंडित शिवम तिवारी, गणेश तिवारी, अंकित उपाध्याय व आनंद मोहन तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म के लोग वर्षो से भगवान शिव की लखावरी पूजा करते आ रहे है। यह लखावरी पूजा भगवान शिव को समर्पित है। जो भी भक्त विशेषकर सावन माह में लखावरी पूजा करता है उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल पार्षद संजय केजरीवाल ने बताया कि सवान के महीने में शिव का कोई प्यारा भक्त ही लखावरी पूजा को अंजाम दे सकता है। इस पावन महीने में लखावरी पूजा का सफलता पूर्वक आयोजन करना डायरेक्ट बाबा भोले का भक्त पर अशीर्वाद है।
इस पूजा का एक बहुत बड़ा फायदा यह होता है कि अगल-बगल के भी इलाके में भी इस पूजा का प्रभाव पड़ता है। इस पूजा से एक घर शुद्ध नहीं होता हजारों घर शुद्ध होते है।
इस दौरान पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने बताया कि सावन माह में जिस घर में लखावरी पूजा व शिव की पूजा होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पूरा वातावरण शिवमय है। हर तरफ भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने में लगे हुए है।
वहीं मुजफ्फरपुर न्यूज के सीईओ प्रकाश सिन्हा व इनरव्हील क्लब जागृति की अध्यक्ष भावना स्वाति ने बताया कि लखावरी पूजा का भव्य आयोजन हुआ है। सावन मास में लखावरी पूजा का विशेष महत्व है।
इस माह में जो भी भक्त विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते है, उन भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है।





